कैसे अपना हाईक (Hike) अकाउंट बनाएं


आप अपनी जिंदगी को हाईक मैसेंजर (hike messenger) एप्प के जरिये और भी हाईक अप (hike up) कर सकते हैं मतलब और भी बेहतरीन बना सकते हैं। हाईक बाकी सारे मेसेंजेर्स की लिस्ट में से सबसे बेहतरीन है, जो आपको अपने दोस्तों के साथ जुड़े रहने में मदद करता है। हाईक मैसेंजर एक भारतीय मैसेंजेर है जो कि भारतीयों द्वारा ही बनाया गया है। यह एक बहुत मजेदार एप्लीकेशन है जो कि सिम्बियन, एंड्राइड और विंडोज फ़ोन, आईफोन उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है। यह एक नया तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एप्लीकेशन है जिसके अन्दर हजारों नये फीचर्स हैं। इस एप्प के अन्दर कई सारे ऐसे रोचक फिचर्स भी हैं जिनकी मदद से यूजर अपने संदेशों को गोपनीय रख सकते हैं। हालाँकि व्हाट्सएप्प की लोकप्रियता को कोई मात नहीं दे सकता, लेकिन फिर भी मार्केट में हाईक एक अच्छा विकल्प प्रतीत होता हुआ दिख रहा  है। हाईक मैसेंजर की मदद से आप अपने किसी भी मित्र या रिश्तेदार को तुरंत मैसेज कर सकते हैं और साथ ही असमित टेक्स्ट और फोटोज भी भेज सकते हैं। और साथ ही आप अपने दोस्तों को अपनी भावनाओं से व्यक्त करने के लिए स्टिकर्स की भी मदद ले सकते हैं जो कि आपको पहले से ही एप्लीकेशन के अन्दर दिए गये हैं। इसके अलावा यदि आपके पास स्मार्टफोन नहीं है तो घबराने की जरुरत नहीं है, क्योंकि यह एप्लीकेशन जावा (java) यूजर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।


हाईक को इनस्टॉल और उस पर रजिस्टर करना बहुत ही साधारण और आसान है। बस नीचे दिए चरणों का पालन करते चलें:

 

कैसे अपना हाईक (Hike) अकाउंट बनाएं, Kaise Hike Account Banaye

कैसे हाईक इनस्टॉल करें:

1. सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर में जाकर हाईक मेसेंजर टाइप करें और उसके बाद उसको डाउनलोड करें।

2. एप्लीकेशन डाउनलोड हो जाने के बाद उसको इनस्टॉल होने तक इंतजार करें।

3. अपने फ़ोन में हाईक इनस्टॉल हो जाने के बाद इसको ओपन करें और गेट स्टार्टेड (get started) पर क्लिक करें। 

      Untitled design 9                                     

4. अब अपने देश का चुनाव करें और उसके नीचे अपना मोबाईल नंबर लिख दें।    Untitled design 8 1

5. उसके बाद कन्फर्म (confirm) पर क्लिक करें और नेक्स्ट (next) पर क्लिक कर दीजिये।                   

Untitled design 5

6. उसके बाद आपका मोबाईल नंबर कन्फर्म करने के लिए आपके मोबाईल पर आपको 4 अंक का कोड मिलेगा। यदि आपको 4 अंक का कोड प्राप्त नहीं हुआ है  तो उसके नीचे दिए गए कॉल-मी (call me) विकल्प पर क्लिक करें, उसके बाद आपको हाईक की तरफ से कॉल आएगा जिसमें आपको कोड बताया जायेगा। इस कोड को आप दिए गए विकल्प में लिख दीजिये और नेक्स्ट बटन पर क्लिक करके आगे बढ़ जाएँ।                                                                          Untitled design 4 1 17. उसके बाद आपको अपनी प्रोफाइल सेट करने को कहा गया है, उसके अन्दर आप अपना नाम और उम्र लिखकर नेक्स्ट पर क्लिक करके आगे बढ़ जाएँ।          Untitled design 78. इसके बाद अगर आप बॉय (boy) हैं तो बॉय का चुनाव करें, या अगर गर्ल (girl) हैं तो गर्ल का चुनाव करें और उसके बाद बाद आप नेक्स्ट (next) पर क्लिक करके आगे बढ़ जाएँ।                                                           Untitled design 1 3 19. अब हम अंतिम स्टेप पर पहुँच गए हैं, यहाँ आपको वह भाषा चुननी है जिस भाषा में आप हाईक मैसेंजर को चलाना चाहते हैं।                                     Untitled design 3 1 110. दोस्तों अब आपका हाईक मैसेंजर पूरा इनस्टॉल हो जाये और साथ ही रजिस्ट्रेशन भी हो गया है।                                                               Untitled design 6

  1. अब आप अपने दोस्तों के साथ हाईक मैसेंजर से चैट कर सकते हैं।  

 बस यही सब आपको करना है!! और हाईक की दुनिया में आपका स्वागत है जो की बहुत ही रोमांचक और आसान है। साथ ही आप अपने दूसरी सोशल साइट्स (social sites) के दोस्तों को भी यहाँ ला सकते हैं और उनके साथ हाईकिंग का लुफ्त उठा सकते हैं। वाकई में आप बाकी सब को सब भूल जायेंगे – इतना आश्वासन हम दे सकते हैं।

हाईक की विशेषताएं:

  1. हाईक डायरेक्ट (HIKE DIRECT) की मदद से आप किसी भी हाईकर से सीधा बातचीत कर सकते हैं।  
  2. हिडन मोड (HIDDEN MODE): आपको अपनी कुछ एक बातचीत जो आप सब लोगों से गोपनीय रखना चाहते हैं उनको पासवर्ड के द्वारा छिपाए रखने में काम आता है।
  3. 5000 से भी ज्यादा मुफ्त स्टिकर्स की मदद से आप अपनी भावनाओ को आसानी से व्यक्त कर सकते हैं। और स्टिकर्स भी 30 से ज्यादा राज्य भाषाओँ में उपलब्ध हैं।
  4. आप कोई भी डाक्यूमेंट्स और फाईल शेयर कर सकते हैं। फिर चाहे वो पीडीएफ(pdf) फाईल हो, एमपीथ्री (mp3) हो या विडियो फाईल हो।
  5. ग्रुप चैट्स (GROUP CHATS) की मदद से आप लगभग 1000 लोगों के संपर्क में रह सकते हैं, जो कि आपके लिए महत्वपूर्ण हैं।
  6. चैट थीम्स (CHAT THEMES) की मदद से आप अपने पसंद के लोगों के साथ अपनी पसंद की चैट थीम सेट कर सकते हैं।
  7. फ्री हाईक कॉल्स (FREE HIKE CALLS) से आप आपने दोस्तों और परिवारिकजनों के साथ 200 से ज्यादा अधिक देशों में असिमित बातें कर सकते हैं वो भी एचडी (HD) क्वालिकटी में।
  8. फ्री ग्रुप कॉल्स (FREE GROUP CALLS) से आप एक ही वक्त में लगभग 100 लोगों से बातें कर सकते हैं।
  9. गोपनीयता (PRIVACY) की सहायता से आप सभी लोगों को ऑनलाइन दिखाई नहीं देंगे, इससे यह फायदा है कि आपकी प्रोफाइल फोटो और लास्ट सीन उन लोगों को नहीं दिखाई देगी जिन लोगों के संपर्क में आप नहीं रहना चाहते हैं।
  10. हाईक ऑफलाइन (HIKE OFFLINE): यह फीचर अत्यंत सहायक है। इसके अन्दर यदि आप अपने किसी दोस्त को मैसेज करते हैं और उसका डाटा बंद है तो यह अपने आप उसको एसएमए (SMS) के जरिए मैसेज भेज देगा।
  11. हाईक के अन्दर समाचार, क्रिकेट, फोटो फ़िल्टर, जैसे फिचर्स भी उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से आप रोजमर्रा की ज़िन्दगी से वाकिफ रह सकते हैं।

हाईक से जुड़े किसी भी प्रकार के सवाल या सहायता के लिए आप हमें कमेंट के द्वारा बता सकते हैं।

Leave a Comment