Kaise Banaye Computer ko Mobile Hotspot – कैसे बनाये कम्यूटर को मोबाइल हॉटस्पॉट


दोस्तों आज आपको हम एक ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं जो शायद आपको मालूम ना हो। जैसा कि हम सभी जानते हैं की भारत आज दुनिया का सबसे तेजी से विकास करने वाला देश है। हालांकि ये उपाधि पहले चीन के पास थी पर अब भारत 7% की दर से बढ़ने वाला दुनिया का एकमात्र देश है। जाहिर सी बात है जब इतनी प्रगति होगी तो देश में टेक्नोलॉजी भी आसमान छूयेगी। आज देश में लगभग हर घर में कंप्यूटर है और उन्हें इस्तेमाल करने वाले देश के युवा हैं। भारत के युवा को हमेशा से ही सबसे नई चीज़ रखने का शौक होता है। चाहे फिर वो लेटेस्ट फैशन हो या फिर कंप्यूटर से जुडी कोई चीज़। तो इसका सीधा सीधा मतलब ये है के आज जितने लोगों के पास भी कंप्यूटर है उनके पास उनमे से सबसे ज़यादा के पास विंडोज 10 भी होगी।  यह तो हुई एक बात। अब एक परेशानी यह है की जैसे आप अपने फोन को किसी वाईफाई की तरह इस्तेमाल करते हैं। उससे अपने दूसरे फोन को कनेक्ट करते हैं या फिर अपने कंप्यूटर को ही कनेक्ट कर लेते हैं इसे मोबाइल हॉटस्पॉट कहते हैं ठीक इसी तरह कई लोगों के मन में सवाल है की कैसे अपने कंप्यूटर को भी हम हॉटस्पॉट बनाएँ। तो आज हम इन बातों पर गौर करेंगे। और आपको ये भी बताएंगे की कैसे आप अपने कंप्यूटर को एक हॉटस्पॉट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। बस आपको ध्यान इतना रखना है के जो तरीका आज हम आपको बताएंगे वो केवल विंडोज 10 में ही कारगर होगा।


तो बात करते हैं आपके कंप्यूटर को मोबाइल हॉटस्पॉट बनाने की।

ऐसा नही है के पहले ये संभव नही था लेकिन माइक्रोसॉफ्ट ने इसे अब और भी आसान कर दिया है। पहले आपको कई सारी कमांड डालनी पड़ती थीं पर अब ऐसा नही है।

विंडोज 10 में ये विकल्प सीधा और सहज ही दिया गया है।

1 . सबसे पहले अपने कंप्यूटर की होम स्क्रीन पर दिए गए विंडोज बट्टन को क्लिक करें।

Screenshot 4

2 . इसके बाद आपक् विंडोज सेटिंग्स का आप्शन दिखाई देगा उसे क्लिक करें।

Screenshot 5

3 . विंडोज सेटिंग्स में कई सारे आप्शन होंगे पर आपको केवल नेटवर्क एंड इंटरनेट (network and internet) पर क्लिक करना है ।

image3 3 1

4 .  इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको फिरसे कई सारे आप्शन दिखेंगे जो नीचे दिए गए हैं

5 . इन सभी आप्शन के लेफ्ट साइड में आपक् मोबाइल हॉटस्पॉट नाम का एक आप्शन दिखेगा ।

image5 9

6 . इस ऑप्शन  पर आपको क्लिक करना है।

7. इसपर क्लिक करते ही आपको एक नया टास्क बार खुला मिलेगा।

8.  इसमें आपको शेयर माय इंटरनेट कनेक्शन विथ अदर डिवाइस (share my internet connection with other devices) वाले आप्शन को क्लिक करके ऑन करना है।

image4 2 1

9 .  अगर आप डिफाल्ट नाम और पासवर्ड को बदलना चाहते हैं तो आपको इसी में नीच दिए गए आप्शन पर क्लिक करके उसे बदल सकते हैं।

image2 3 1

बदलने के बाद अपने हॉटस्पॉट नाम और पासवर्ड को सेव करना ना भूलें।

तो इस तरह आप ऊपर दिए गए चरणों को पालन कर के अपने लैपटॉप में hotspot ऑन कर सकते है। तो दोस्तों हम आसा करते है की ये लेख आपके लिए लाभयप्रद साबित हो।

Leave a Comment