Kaise Jane Apne PC Ki Configuration – कैसे जानें अपने PC की कॉन्फ़िगरेशन


नमस्कार दोस्तों आज के कंप्यूटर चलित युग में, सभी कंप्यूटर उपयोगकर्ताओं को अपने कंप्यूट की क्षमताओं का ज्ञान होना बेहद ज़रूरी है| हम आमतौर पर क्षमताओं को कंप्यूटर से सम्बंधित नहीं करते हैं, क्युंकी सामान्य धारणा यह है की इंसानों की तरह मशिनों की कोई क्षमता नहीं होती, किन्तु यह धारणा गलत है| इन्संनों की तरह ही कंप्यूटरों की भी क्षमताएँ होती हैं, और इंसानों की तरह ही हर कंप्यूटर की अलग-अलग क्षमता होती है| यह पढने के बाद आप यह ज़रूर सोच रहे होंगे की अगर ऐसा है, तो आपके कंप्यूटर की क्षमता क्या चीज़ें तय करती हैं और आपको उसकी क्षमता कैसे ज्ञात होगी| किसी भी कंप्यूटर की क्षमता तीन प्रमुख चीज़ों से तय होती है:


  1. रैम (RAM-Random Access Memory)
  2. प्रोसेसर
  3. हार्ड ड्राइव स्टोरेज (HDD)

रैम और प्रोसेसर आपके कंप्यूटर पे हो रहे कार्यों की गति तय करते हैं, वहीँ आपकी हार्ड ड्राइव यह तय करती है की आप अपने कंप्यूटर पर कितना डाटा (data) संग्रहित कर सकते हैं| यह तीन बिंदु आपके कंप्यूटर की क्षमता तय करने में एक बड़ा हक अदा करते हैं| अब जब हमें पता है की किन चीज़ों से हमारे कंप्यूटर की क्षमता तय होती है, अगला सवाल यह है की इन्हें जानी कैसे, आइये देखते हैं|

आपके कंप्यूटर में स्थित रैम, प्रोसेसर, HDD की मात्रा को सम्मिलित रूप से आपके कंप्यूटर की कॉन्फ़िगरेशन कहा जाता है, किसी भी Windows OS पर चलने वाले कंप्यूटर की कॉन्फ़िगरेशन जान ने के निम्न प्रक्रियाएँ हैं:

पहली विधि:

अपने डेस्कटॉप पर स्थित ‘Computer’, आइकॉन पर Right Click (राईट क्लिक) करें|

image1 3  

⇒ क्लिक करने पर आए मेनू में, ‘Properties’ नामक आप्शन पे क्लिक करें|

image2 2

क्लिक करते ही आपके स्क्रीन पर आपके PC की कॉन्फ़िगरेशन होगी|

image3 2

इस तरह आप अपने कंप्यूटर के बारे में कुछ बुनयादी जानकारी बड़ी आसानी से प्राप्त कर सकते है। जैसे की हार्ड डिस्क, रैम, प्रोसेसर, ऑपरेटिंग सिस्टम और साथ ही साथ आप अपनी प्रोडक्ट आईडी भी देख सकते है।

दूसरी विधि:

आप अपने PC की कॉन्फ़िगरेशन, Command Prompt में भी जा कर देख सकते हैं, इसके लिए निम्न विधि अपनाएं:

स्टार्ट मेनू के सर्च बार में ‘cmd’ टाइप कर के Command Prompt  खोलें |

image6 4

Command Prompt का विंडो खुलने पर ‘systeminfo’ command  टाइप करें|

image5 4

‘Enter’ बटन दबाते ही आपके PC  की पूरी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी|

image4 1

अगर आपको सिर्फ अपने HDD यानी हार्ड डिस्क ड्राइव की जानकारी चाहिए, तो वह आप ‘कंप्यूटर’ आइकॉन पर डबल क्लिक कर के भी प्राप्त कर सकते हैं|

Leave a Comment