Windows Auto Update Kaise Band Kare – विंडोज आटोमेटिक अपडेट कैसे बंद करें


हमारा कंप्यूटर हम सब के लिए बहुत प्रिय होता है। चाहे हम उसे फिर अपने काम के लिए इस्तेमाल करें या फिर अपने मनोरंजन के लिए, किसी भी व्यक्ति का कंप्यूटर उसके दिनचर्या का एक बहुत बड़ा भाग होता है। लोगों को अपने कंप्यूटर से सबसे ज़्यादा जिस चीज़ की आशा होती है वो है अपने कार्य करने की तेज़ी। किसी का भी कंप्यूटर अगर थोड़ा भी धीमा हो जाए तो ऐसा लगता जैसे उस व्यक्ति के लिए वक़्त थम गया हो या उसके जीवन में और कुछ न रहा हो। और इसी वजह से आज हम अपने इस लेख में आपको Windows Auto Update Kaise Band Kare – विंडोज आटोमेटिक अपडेट कैसे बंद करें के बारे में बताने वाले हैं। क्युकी अधिकतम लैपटॉप या कंप्यूटर के स्लो या धीमी गति से काम करने का सबसे महत्वपूर्ण कारण यही है। 


और ये इसलिए होता है क्युकी हम्मे से बहुतो को ये पता ही नहीं होता की बैकग्राउंड में विंडोज अपडेट चल रहा है जो हमारे डाटा के साथ साथ रैम का स्पेस भी खा जा रहा है और जिसके वजह से हमारा सिस्टम बहुत ही स्लो हो जाता है। क्युकी इसमें बेकार के ही बहुत सारे अपडेट होने लगते हैं। तो दोस्तों अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो घबराने की कोई बात नहीं क्युकी इस लेख में हम आपको इसी समस्या के समाधान अर्थात Windows Automatic Update Disable करने के बारे में बताएँगे। इस जानकारी के लिए पूरा लेख ध्यान से पढ़े। 

अगर आप Windows 10 युस करते हैं तो यह जानने के लिए की Wndows 10 Me Auto Update Kaise Off Kare निचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें। 

और अगर आप Windows 7 युस करते हैं तो कृपया निचे दिए हुए आर्टिक्ल को ध्यान से पढ़े। जिसमे पूरी जानकारी दी गई है की कैसे आप विंडोज आटोमेटिक अपडेट बंद कर सकते हैं। 

अगर आप windows 7 पे काम कर रहे हैं तो आप के कंप्यूटर के लिए सबसे धीमी कर देने वाली बात तब होती है जब अचानक ही आपके ध्यान के बिना ही आपका विंडोज अपडेट होने लगे। अगर आपके साथ यह होता है, तो एक अच्छी बात होने के बावजूद, आपके के कार्य में यह दखल ज़रूर डाल देता है। जो की आपका मुड़ तो ख़राब करता ही है और साथ ही साथ आपका जरुरी काम पेंडिंग रह जाता है और डाटा भी खतम हो जाता है। तो चलिए जानते हैं कैसे छुटकारा पाएं इस समस्या से। 

Windows Auto Update Kaise Band Kare – विंडोज आटोमेटिक अपडेट कैसे बंद करें

Windows 7 के लिए

चरण 1.

सबसे पहले तो आप अपने कंप्यूटर के स्टार्ट मेनू बटन को दबाएं। जो की हमारे कंप्यूटर के स्क्रीन के बॉटम लेफ्ट कार्नर पे आप देख सकते हो। जैसा के आपको निचे इमेज में स्पस्ट रूप से दिखाई दे रहा है। 

Screenshot 1

चरण 2.

यहाँ आपको Control Panel का बटन दिखेगा। इस control panel की सायहता से आप अपने कंप्यूटर अथवा लैपटॉप के सेटिंग्स को चेंज कर सकते हो और साथ ही साथ उसे अपने तरह से कस्टमाइज भी कर सकते हो। 

Screenshot 2

चरण 3.

Control Panel में जाते ही आपके सामने जो पेज खुलेगा उसमे आपको ऊपर राइट हैंड साइड में View by का विकल्प दिखाई देगा। और उसके बगल में आपको ड्राप डाउन एरो दिखाई देगा उसे क्लिक करने पर आपको Category विकप दिखेगा उसे सेलेक्ट करें।

Screenshot 3

चरण 4.

आपको कई सारे ऑप्शन दिखेंगे। वंहा निचे दिए गए विकल्प में System and Security वाला बटन दिखेगा। तो आपको उस विकल्प को चुनना है। 

Screenshot 4 1 1

चरण 5.

जैसे ही आप System and Security को खोलते हैं, आपको चौथा विकल्प windows अपडेट दिखेगा आपके स्क्रीन पर। उसे क्लिक करें। 

Screenshot 5 1 2

चरण 6.

Windows अपडेट विकल्प के निचे आपको एक विकल्प दिखाई देगा “Turn automatic updating on or off” तो उसे उपयोग करके आप अपने कंप्यूटर का windows आटोमेटिक अपडेट बंद कर सकते हैं। आपको कुछ इस तरह का setting करना है जैसे निचे दिया गया है। 

  • Important updates => Never check for updates
  • Recommended updates => Untick
  • Microsoft updates => Untick

सब settings सही से हो जाने के बाद आपको OK बटन पर क्लिक करना है। 

Screenshot 6 1 2

और इस तरह ऊपर दिए गए चरणों का अनुसरण कर बड़ी आसानी से आप अपने विंडोज 7 लैपटॉप या कंप्यूटर में Windows automatic update बंद कर सकते हैं एवं बिना किसी झंझट के अपने सिस्टम को युस कर सकते हैं।  

आवस्यक सुझाव:

अगर आप windows आटोमेटिक अपडेट को बंद नहीं करते हो तो यह आपका इंटरनेट डाटा का युस करते रहता है और यह एक वजह हो सकती है आपके इंटरनेट डाटा के शीघ्र ही ख़त्म हो जाने की। तो इंटरनेट डाटा को बचाने और कंप्यूटर की स्पीड को बरक़रार रखने के लिए आपको windows आटोमेटिक अपडेट ऑफ कर देना चाहिए।  क्युकी अपडेट होने वाले बहुत सारे एप्लीकेशन या फीचर्स ऐसे होते हैं जो हमारे काम की नहीं होती, तो ऐसे अपडेट के लिए अपना इंटरनेट डाटा एवं रैम का स्पेस खर्च करना कोई बुद्धिमानी की बात नहीं है। 

हम आशा करते हैं के यह लेख आपको Windows के अपडेट को बंद करने के काम आएगी और आपके समय को बचाने में सक्षम होगी। इसी तरह की अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहे हमारे साथ और फॉलो करे हमारे ब्लॉग को। 

धन्यवाद। 

Leave a Comment