YouTube Channel को AdSense से कैसे लिंक करे


यूट्यूब एक अमेरिकन वीडियो-शेयरिंग वेबसाइट है जिसका मुख्यालय सैन ब्रूनो, कैलिफ़ोर्निया, यूनाइटेड स्टेट्स में स्थित है। यह साईट आपको वीडियो अपलोड, देखने, रेटिंग देने, शेयर करने, और कमेंट करने की सुविधा प्रदान करती है। वीडियो क्लिप, टीवी शो वीडियो, गानों के वीडियो, ऑडियो रिकॉर्डिंग, मूवी के ट्रेलर, और दूसरी चीज़ें जैसे वीडियो ब्लॉग्गिंग, छोटी विडियों, और शिक्षा पर आधारित वीडियो, इत्यादि यहाँ बहुत कुछ उपलब्ध है। यूट्यूब की कमाई गूगल ऐडसेंस से है, यह एक प्रोग्राम है जो लोगों को मुफ्त वीडियो दिखाने से पहले कुछ सेकंड का विज्ञापन दिखाता हैं और उस तरीके से कमाई का जरिया बनता है YouTube Channel में वीडियो अपलोड करने वालो के लिए।


तो चलिए जानते है की YouTube Channel को Adsense से कैसे लिंक करे:

स्टेप 1:

सबसे पहले आपको YouTube में लॉगिन करना होगा। अगर आपका अकाउंट पहले से ही बना हुआ है तो आप आगे बड़े और अगर आपका अकाउंट नहीं है तो आप निचे दिए गए लिंक पर क्लीक करे।

YouTube में अकाउंट कैसे बनाये

स्टेप 2:

Login करने के बाद आपको अगर आपका चैनल बना हुआ है तो आपको ऊपर मिडिल में Video Manager एक ऑप्शन दिखाई देगा उसे क्लिक करे। अगर आपने अभी तक अपना YouTube Channel नहीं बनाया है तो निचे लिंक पर क्लिक करे।

⇒ YouTube Channel कैसे बनाये

स्टेप 3:

Video Manager में क्लिक करने के बाद जो पेज खुलेगा उसमे आपको लेफ्ट साइड में कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे उसमे आपको “CHANNEL” ऑप्शन दिखाई देगा उसे क्लिक करे।

स्टेप 4:

क्लीक करने के बाद Status and Features के अंदर आपको बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमे एक ऑप्शन Monetization भी दिखाई देगा और उसमे आपको enable करने का ऑप्शन दिखेगा तो उसे इनेबल करे।

स्टेप 5:

इनेबल करने के बाद जो पेज खुलेगा उसमे आपको apply for monetization के अंदर कुल चार विकल्प दिखाई देंगे।

1. “Read and agree to the YouTube Partner Program terms” विकल्प दिखाई देगा और उसके राइट हैंड साइड में “START” का ऑप्शन दिखाई देगा उसे क्लिक करे। क्लीक करने के बाद जो पेज खुलेगा उसमे आपको बॉक्स में राइट टिक करके I accept में क्लीक करना है।

2. “Sign up for AdSense” के राइट में आपको START का ऑप्शन दिखाई देगा। स्टार्ट में क्लीक करने के बाद आपको Adsense अकाउंट लिंक करने का ऑप्शन दिखाई देगा। अगर आपका Adsense  अकाउंट है तो आप उसे लिंक कर दे वरना आपको नया बनाना पड़ेगा।

3. “Set monetization preferences” के राइट में आपको START का ऑप्शन दिखाई देगा। स्टार्ट में क्लीक करे। क्लीक करने के बाद आपको एड्स से रिलेटेड कुछ सेटिंग्स सेट कर के सेव पर क्लीक करे।

4. “Get reviewed after reaching 10,000 views” ये विक्लप आपका तब पूरा होगा जब आपके चैनल के 10,000 views हो जायेंगे। और उसके बाद भी आपको गूगल के द्वारा पैसे मिलने सुरु हो जायेंगे।

Note: आप किसी भी समय monetization (मुद्रीकरण) के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन स्वीकृत पाने के लिए, सभी चैनलों को कम से कम 10,000 views की आवश्यकता है। यह आवश्यकता YouTube को नए चैनलों का उचित मूल्यांकन करने और निर्माता सामग्री की रक्षा करने में सहायता करने की अनुमति देती है। अधिक जानकारी के लिए निचे दिए गए लिंक पे क्लिक करे।

 YouTube Partner Program terms

तो इस तरह ऊपर दिए गए चरणों का अनुसरण कर के आप अपने YouTube Channel को AdSense अकाउंट के साथ लिंक कर सकते है।

Leave a Comment