लैपटॉप में Wireless Mouse कैसे कनेक्ट करे


हमारी रोज़ की ज़िन्दगी में कंप्यूटर के बढ़ते उपयोग के साथ हमें उसके साथे इस्तेमाल होने वाले चीज़ों में भी आधुनिकता नज़र आती है। आज के समय में आप अपने कंप्यूटर को आवाज़ के माध्यम से भी इस्तेमाल कर सकते हैं, ऐसे में हमारे कंप्यूटर के साथ इस्तेमाल होने वाली चीज़ें जो कंप्यूटर से तार के माध्यम से जुडी हैं काफी पुरानी नज़र आती हैं| इसी वजह से आपके लैपटॉप के लिए Wireless Peripherals, ऐसे यन्त्र जो आपके लैपटॉप के साथ इस्तेमाल होते हैं, ले सकते हैं अथवा उनका इस्तेमाल कर सकते हैं| किन्तु आपको खरीदने के बाद अपने लैपटॉप में ड्राईवर वगेरह इन्स्टाल करने होंगे जिसकी मदद से आप उन्हें इस्तेमाल कर पाएँगे।


आइये अब एक एक कर के देखते हैं की आप अपने PC के साथ ऐसे Wireless Mouse का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आप अपने खरीदे हुए Wireless Mouse के package में से receiver निकालें, जो की एक छोटे पेन ड्राइव की तरह नज़र आएगा।
  2. उस receiver को अपने PC के USB पोर्ट में लगाएं।
  3. अब अपने mouse में बैटरी डालें।
  4. अपने PC में ड्राईवर इन्स्टाल होने का इंतज़ार करें, जो की receiver लगते ही होना शुरू हो जाएगा|
  5. ड्राईवर के इन्स्टाल होने का इंतज़ार करें।
  6. ड्राईवर इन्स्टाल होने के बाद आप अपने Wireless Mouse का इस्तेमाल बिना किसी दिक्कत कर सकते हैं|

Wireless Mouse इस्तेमाल करने के कई फायदे हैं, पहला तो यह की आपको तार की दूरी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता, हालांकि की दूरी की सीमा पहले से तय की होती है किन्तु वह किसी भी तार की लम्बाई से ज्यादा होती है| आपका तार वाला mouse कई बार सिर्फ तार के खीचने की वजह से ख़राब हो गया होगा, जिसे रिपेयर करवाना भी अपने आप में एक बड़ी बात है, यह समस्या भी Wireless Mouse के आने से ख़तम हो जाती है|

तो दोस्तों इस प्रकार ऊपर दिए गए लेख की सहायत से आप आसानी से अपने लैपटॉप में Wireless Mouse कनेक्ट कर सकते है।

हमारी आशा यह रहेगी की यह लेख आपके लिए सहायक रहे। आगे और भी ऐसे टिप्स के लिए जुड़े रहे हमारे पेज और वेबसाइट के साथ।  

धन्यवाद।

1 thought on “लैपटॉप में Wireless Mouse कैसे कनेक्ट करे”

Leave a Comment