Pen Drive को bootable कैसे बनाएं


हमारे कंप्यूटर के साथ इस्तेमाल होने वाले peripherals का इस्तेमाल भी हमारे कंप्यूटर के बढ़ते इस्तेमाल के साथ बढ़ गया है, और अपने कई कामों के लिए इनपे आश्रित रहते हैं, एक Bootable Drive ऐसा स्टोरेज का यन्त्र होता है जिसको कंप्यूटर न सिर्फ हमारे ऑन करने के बाद पढ़ सकता है बल्कि ऑन होते समय Boot Screen पर भी उसमें संचित Data का प्रयोग कर सकता है| इसका सबसे अच्छा उदहारण हमारे कंप्यूटर की हार्ड Disc है, जिसमे हमारे कंप्यूटर को चलने वाला OS मौजूद होता है और जिसे कंप्यूटर ON होते समय पढ़ कर हमारे कंप्यूटर को सही तरीके से चलने में मदद करता है|


कई बार हमे ऐसे यंत्र की ज़रुरत पड़ती है, जिसे हमारा कंप्यूटर boot होते समय पढ़ पाए, यह ख़ास कर के तब महसूस होता है जब हमारे कंप्यूटर का OS किसी कारण वश corrupt हो जाता है और हमें बहार के किसी यन्त्र से OS को re-install करना पड़ता है|

तो आइये देखते है की आपके पास अगर पेन ड्राइव है तो उसे Bootable कैसे बनाएं:

  1. अपने Start Menu में ‘cmd’ सर्च करें, मिलने पर राईट क्लिक कर के ‘Run as Administrator’ का चयन करें|
  2. Command Prompt में ‘diskpart’ कमांड चलायें, और इंतज़ार करें|
  3. इसके बाद ‘list disc’ कमांड को चलायें| ‘list disc’ कमांड के चलने के बाद आपको आपके कंप्यूटर से जुड़े सारे peripherals नज़र आएँगे, जिसके बाद आपको ‘select disc 1’ कमांड चलाना है|
  4. ‘clean’ टाइप कर के इंटर दबाएँ जिससे आपकी Pen Drive का Data हटा दिया जाएगा|
  5. ‘create partition primary’ टाइप कर के इंटर दबाएँ|
  6. ‘select partition 1’ टाइप कर के इंटर दबाएँ|
  7. ‘active’ टाइप कर के इंटर दबाएँ|
  8. ‘format fs=ntfs quick’ टाइप कर के इंटर दबाएँ|
  9. यह सब होने के बाद ‘exit’ टाइप करें अथवा इंटर दबाएँ, हालाँकि आपको cmd को अभी बंद नहीं करना है|

अब समय है आपके Pen Drive में boot Sector बनाने का, यह करने के लिए निम्न विधि अपनाएं:

  1. सबसे पहले अपने Pen Drive को कंप्यूटर के द्वारा क्या नाम दिया गया है वह देखें, जो की एक letter का होगा, जैसे D, F, G आदि|
  2. cmd में वह letter ‘C:\Windows\System32>’ के बाद डालें|
  3. ‘cd boot’ टाइप कर के इंटर दबाएँ|
  4. ‘bootsect /nt60 d:’ (जहाँ d आपके Pen Drive को दिया गया letter होगा), टाइप कर के इंटर दबाएँ|
  5. ‘exit’ टाइप कर के इंटर दबाएँ|

इस पूरी प्रक्रिया के बाद अगर आपको अपने इस पेन ड्राइव के द्वारा अपने कंप्यूटर में windows install करना है तो आपको बस एक windows setup कॉपी कर के पेस्ट करने की ज़रुरत है| जिसके बाद आप अपने Pen Drive से system boot होने पर boot screen पर Pen Drive का चयन कर पाएंगे|

Leave a Comment