YouTube में अकाउंट कैसे बनाये


यूट्यूब (YouTube) की स्थापना वर्ष 2005 में हुई थी, वेब पर आजकल की सारी प्रमुख वीडियो साइट्स में से यूट्यूब सबसे सर्वश्रेष्ठ वेबसाइट है। यहाँ प्रतिदिन लाखों वीडियों अपलोड और शेयर की जाती हैं, जिसमें मूवी के ट्रेलर से लेकर घरेलू नुस्खे की वीडियो तक और भी बहुत कुछ शामिल हैं। कोई भी व्यक्ति जिसके पास कोई वीडियो या कुछ शेयर करने जैसा कुछ हो तो वह इन्टरनेट की सहायता से कर सकता है, फिर चाहे वो बड़े बजट वाली कोई आर्गेनाईजेशन हो या फिर कोई एक व्यक्ति जिसके पास केवल एक वीडियो कैमरा हो।


अगर आप भी YouTube का उपयोग करना चाहते है। YouTube में वीडियो देखना तथा अपलोड करना चाहते है तो इसके लिए आपको उसमे अकाउंट बनाने की जरुरत पड़ेगी। हमारे इस लेख की साहयता से जानिए की YouTube में अकाउंट कैसे बनाये।

स्टेप वाइज जानिए कैसे बनाये YouTube में अकाउंट कैसे बनाये:

स्टेप 1:

सबसे पहले आपको YouTube के ऑफिसियल वेबसाइट में जाना होगा। वो आप अपने ब्राउज़र में www.youtube.com लिख कर या इस लिंक में www.youtube.com  क्लिक कर के जा सकते है।

Screenshot 5 1 1

स्टेप 2:

YouTube वेबसाइट में जाने के बाद आपको टॉप राइट कार्नर में sign in का विकल्प दिखाई देगा। उसमे आप को क्लिक करना है।

Screenshot 6 1 1

स्टेप 3:

sign in में क्लिक करने के बाद आप Login पेज में चले जाओगे। उस पेज पर आपको create account का विकल्प दिखाई देगा उसमे आपको क्लीक करना है। अगर आपको create account का विकल्प नहीं दिखाई दे रहा है तो आप more ऑप्शन पे क्लिक करे। उसके अंदर यह आपको जरूर मिल जायेगा।

Screenshot 7 1 1

Screenshot 8 1 1 1024x576

स्टेप 4:

create account में क्लिक करने के बाद जो नया पेज खुलेगा उसमे आप को अपनी निजी डिटेल्स भरनी होगी निचे आपको अपनी country सेलेक्ट करनी होगी और उसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर देना होगा। सभी जानकारी भरने के बाद निचे next पर क्लिक करे।

Create your Google Account

स्टेप 5:

next पर क्लिक करने के बाद आपको terms and conditions दिखाया जायेगा और अंत में आपको I Agree पर क्लिक करना है। इसके बाद आपका YouTube अकाउंट बन कर रेडी हो जायेगा।

Screenshot 72 640x360

स्टेप 6:

इसके बाद आप अपने नाम पर क्लीक कर के प्रोफाइल फोटो भी ऐड कर सकते है।

Screenshot 76 1024x576

एक बार आपका अकाउंट बन जाये फिर आप YouTube में वीडियो का लुफ्त उठा सकते हो। अगर आपको ये समझ नहीं आ रहा की YouTube वीडियो कैसे देखे तो निचे दिए गए लिंक पर क्लीक करे।

कैसे यूट्यूब (YouTube) वीडियो देखें

Leave a Comment