कैसे फेसबुक पर हिंदी में संदेश भेजें- Kaise Hindi me Message Bheje


खुद की भाषा में चैट करना लिखना भले किसे पसंद नहीं होता, लेकिन हिंदी में लिखना कुछ समय पहले तक बहुत कठिन काम होता था, लेकिन अब और नहीं, अब आप भी अपने फोन या कंप्यूटर में आसानी से हिंदी में लिख सकते हैं और इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करना भी नहीं होगा, अपने फोन, कंप्यूटर में फेसबुक चलाते समय हिंदी लिखना शुरू करने में केवल चंद मिनट लगेंगे, जानने के लिए लेख को आगे पढ़ते रहें।


कैसे फेसबुक पर हिंदी में संदेश भेजें, kaise hindi me message bheje

एंड्राइड

1) सुनिश्चित करे कि आपके फोन का एंड्राइड वर्जन 4.0 से ऊपर है, इस वर्जन से पहले तक एंड्राइड में हिंदी भाषा लिखने तो क्या पढ़ने की सुविधा भी नहीं थी।

2) अपने फोन के प्ले स्टोर (play store) में जाएँ और सर्च बॉक्स में गूगल इंडिक कीबोर्ड (google indic keyboard) लिख कर सर्च करें, यहाँ आपको ऊपर शुरुआत में गूगल द्वारा बनाया एक कीबोर्ड दिखाई देगा, उसे इंस्टॉल कर लें।

  • गूगल इंडिक कीबोर्ड (google indic keyboard) हिंदी के साथ साथ कुल 12 भाषाओं को सपोर्ट करता है, यदि आप किसी अन्य भाषा के लिए डाउनलोड कर रहे है, तो सबसे पहले एप्प पर क्लिक करके एप्प विवरण में दी गई भाषाओं को देख लें, यदि आपकी भाषा के बारे में भी वहां लिखा है तो आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
    • यह कीबोर्ड फिलहाल इन 12 भाषाओं में लिखने म्3 आपकी मदद कर सकता है: अंग्रेजी, हिंदी, आसामी,बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालमी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल और तेलुगू

3) एप्प इंस्टॉल हो जाने के बाद आप अपने फोन की सेटिंग में जाना होगा, सेटिंग में नीचे की ओर दिए “लैंग्वेज एंड इनपुट (language and input)” में जाना होगा और डाउनलोड किये गए कीबोर्ड को सलेक्ट कर दें।

4) अब हिंदी में लिखने के लिए अपने फेसबुक के संदेश बॉक्स, इमेल पर जाएँ, जहाँ भी आपको हिंदी में लिखना है, कीबोर्ड दिखने पर आपको कीबोर्ड में ऊपर की तरफ abc के पास दिख रहे अ पर क्लिक करना होगा जहाँ आपको 3 अलग अलग कीबोर्ड दिखाई देंगे जो आपको अलग अलग तरीके से हिंदी में लिखने की सुविधा देते है, इनमें से अपनी पसंदीदा का चुनाव करें।

  • पहला कीबोर्ड जो likhen → लिखें के समान दिख रहा है वह आपको अंग्रेजी कीबोर्ड पर हिंदी में लिखने की सुविधा देता है, उदाहरण के लिए नमस्ते लिखने के लिए आपको कीबोर्ड से namastey लिखना होगा।
  • दूसरा कीबोर्ड जो लिखे नाम से है उसे चुनने पर आपको हिंदी वर्णमाला क्रमवार तरीके से दिखाई देगी, जहाँ आप कीबोर्ड में दिख रहे हिंदी अक्षरों को दबाकर हिंदी में लिख सकते हैं।
  • तीसरा कीबोर्ड आपको हाथ की लिखावट के द्वारा हिंदी लिखने की सुविधा देता है, यदि आप बड़ी स्क्रीन के फोन या टैबलेट को टच पेन के साथ इस्तेमाल करते है तो इस कीबोर्ड से हिंदी लिखना काफी रोमांचक हो सकता हैं।

5) हिंदी लिखते समय यदि आपको कोई शब्द सही से लिखा हुआ नहीं दिख रहा है तो आप ऊपर की पंक्ति में दिए सम्बंधित शब्दों में सही शब्द को खोज सकते है।

विंडोज

1) विंडोज कंप्यूटर में आसानी से हिंदी लिख पाने के लिए सबसे पहले https://www.google.com/inputtools/windows/ पर जाएँ, यह गूगल की आधिकारिक वेबसाइट है जो आपको अपनी पसंदीदा भाषा के लिए कीबोर्ड डाउनलोड करने की सुविधा देती हैं।

2) दिखाई दे रही भाषा सूची में हिंदी या अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करें, नीचे दिए इस्तेमाल की शर्तों और गूगल की पॉलिसी को एक्सेप्ट (accept) करें और नीचे दिए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।

  • यह कीबोर्ड विंडोज एक्सपी, विस्ता और विंडोज 7 एवं उसके बाद के विंडोज वर्जन को सपोर्ट करता हैं।

3) डाउनलोड प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद इसे इंस्टॉल करें, इंस्टॉल हो जाने के बाद आपको स्क्रीन में नीचे दायीं ओर गूगल इनपुट का एक आइकॉन दिखाई देगा जिसका मतलब हिंदी कीबोर्ड सफलता पूर्वक डाउनलोड हो गया हैं।

4) अब आप कंप्यूटर में भी किसी भी जगह हिंदी में लिख सकते हैं, पुनः अंग्रेजी में लिखने के लिए नीचे दायीं और बने लैंग्वेज बार पर क्लिक करके आपको अंग्रेजी को सलेक्ट करना होगा।

ध्यान रहे: आईओएस के लिए अभी भी हिंदी लिखने का कोई आसान तरीका उपलब्ध नहीं है, लेकिन उम्मीद करते है कि यह जल्द ही हो जायेगा।
आशा करते है कि दिए गए इन आसान चरणों की मदद से आप भी अब हिंदी में आसानी से लिख सकते हैं, यदि हाँ तो आप कमेंट बॉक्स में हमारे लिए कुछ लिख सकते हैं, यदि अभी भी कोई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो भी आप हमें कॉमेंट के द्वारा बता सकते हैं।

Leave a Comment