कैसे व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाएँ, Kaise Whatsapp Group Banaye


व्हाट्सएप्प ग्रुप बहुत सारे लोगों से एक ही समय में बातें करने का एक आसान तरीका है जिसे आप व्हाट्सएप्प में इस्तेमाल कर सकते हैं, व्हाट्सएप्प ग्रुप अपने स्कूल, कॉलेज के मित्रों, बिज़नेस मित्रों, परिवारजनों या रिश्तेदारों से हमेशा संपर्क में रहने का शानदार तरीका है, ग्रुप का इस्तेमाल सभी लोग अलग अलग तरीके से करते हैं। चलिए जानते है कि कैसे आप एक व्हाट्सएप्प ग्रुप बना कर अपने करीबियों से हर वक्त जुड़े रह सकते हैं!


कैसे व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाएँ, Kaise Whatsapp Group Banaye


1) व्हाट्सएप्प खोलें और चैट स्क्रीन पर जाएँ।

1 18

2) चैट स्क्रीन में दायें कोने में बने तीन बिंदु वाले आइकन पर क्लिक करें जहाँ आओके सामने एक सूची खुलेगी।

2 15

3) सूची में सबसे ऊपर की ओर दिख रहे “क्रिएट न्यू ग्रुप (Create new group)” बटन को चुनें।

3 12

4) अब आपको अपनी फोन कॉन्टेक्ट दिखाई देंगे, जिनमें आप जिन लोगों को ग्रुप में जोड़ना चाहते है उन्हें सलेक्ट करे, जिसके लिए आपजो उन्हें अपनी कॉन्टेक्ट सूची में खोजना होगा और दायें निचले कोने में बने “→” बटन पर क्लिक करें।

4 7

5) अब आपको अपने ग्रुप के लिए एक नाम लिखना होगा, ताकि आपके द्वारा जोड़े जाने वाले लोग ग्रुप बनाने का कारण आसानी से पहचान सकें।

5 4

6) नाम का चुनाव करने के साथ पास ही में दिए गए फोटो के ऑप्शन पर क्लिक करके आप अपने फोन मेमोरी से ग्रुप के लिए किसी एक फोटो को चुन सकते हैं।

6 3 1

7) अंत में “क्रिएट (Create)” बटन पर क्लिक करने पर आपका ग्रुप बन जायेगा।

7 2

महत्वपूर्ण सलाहें:

1) अपने व्हाट्स एप्प ग्रुप में आप अधिकतम 251 लोगों को जोड़ सकते हैं।

2) आप अपने ग्रुप के लिए अन्य चुनिंदा या सभी सदस्यों को एडमिन (Admin) बना सकते है, ये एडमिन (Admin) ग्रुप में नए सदस्यों को जोड़ अथवा हटा सकते हैं।

3) आप अपने व्हाट्सएप्प ग्रुप को बनाने के बाद भी नए लोगों को जोड़ अथवा हटा सकते हैं, एवम ग्रुप फोटो और नाम को भी बदल सकते हैं।


कैसे व्हाट्सएप्प में मैसेज को ब्रॉडकास्ट करें जानने के लिए क्लिक करें।

Leave a Comment