Kaise Format Kare Laptop Online – कैसे फॉर्मेट करे लैपटॉप ऑनलाइन


लैपटॉप/PC का इस्तमाल करते करते या फिर किसी वायरस की वजह से उसके प्रस्दर्शन के स्तर में कमी आने लगती है| जो की हमारी लिए कष्ट दाई होता है, और अगर इसे जल्दी ही ठीक न किया जाये तो स्तर लगातार गिरते ही जाता है, और ऐसा हो जाता है की लैपटॉप/PC पर काम करना नामुमकिन सा हो जाता है|


वैसे तो इसके कई हल हैं, जैसे Antivirus सॉफ्टवेर चलाना, System Recovery करना आदि, किन्तु जब इनमें से कोई भी उपाय हमारे काम नहीं आता तब हमारे पास एक ही रास्ता बचता है, वो है अपने लैपटॉप/PC को Format करने का, हाल ही में Windows 10 नामक OS Microsoft द्वारा प्रक्षेपण किया गया, जिसके बाद कई उपभोगताओं ने उसे इन्स्टाल किया, और परेशानी का सामना किया,

तो आइये देखते हैं की आप अपने windows १० PC को formatting के ज़रिये कैसे नया जैसा बना सकते हैं:

 

बेहतर ए हो होगा की आप पहले कहीं अपने कंप्यूटर की ज़रूरतमंद चीज़ों का backup बना लें, क्यूंकि formatting के द्वारा आपके कंप्यूटर की सारी फाइल्स हटा दी जाती हैं|

⇒ स्टार्ट मेनू में ‘Settings’ आप्शन का चयन करें

image2 1 1

 

⇒ खुलने वाले विंडो में ‘Update and Recovery’ नामक आप्शन का चयन करें|

image4 11

 

⇒ अब अपने स्क्रीन के दाहिनी तरफ ‘Recovery’ आप्शन का चयन करें|

image3 1 1

 

⇒ ‘Reset This PC’ के निचे लिखे ‘Get started’ आप्शन का चयन करें|

image1 1 1 300x127

⇒ अपनी ज़रुरत के हिसाब से, आने वाली स्क्रीन में ‘Keep my files’ व ‘Remove Everything’ में से किसी एक आप्शन का चयन करें|

image6 8

 

⇒ अगर आप अपना PC/लैपटॉप किसी को दे रहे हैं या बेच रहे हैं तो अगली स्क्रीन पर ‘Remove files and clean drive’ का चयन करें, अगर नहीं तो ‘Just remove my files’ का चयन करें |

image7 5

 

⇒ अगर आपने हाल ही में अपना पक windows १० में अपग्रेड किया है तो आपको अगली स्क्रीन पे चेतानवी दी जाएगी की आप अगर आप reset करते हैं तो आप वापस अपने पुराने Windows वर्शन पे नहीं जा पाएँगे| ‘Next’ आप्शन का चयन करें|

image8 3

 

⇒ अगले स्क्रीन पर आपको बताया जाएगा की आपके PC को reset करने पर system पर क्या-क्या फर्क पड़ेगा| ‘Reset’ का चयन करें|

image5 10

 

अब आपका कंप्यूटर में formatting की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, अथवा इसके दौरान आपका कंप्यूटर कई बार restart हो सकता है| कुछ देर तक इंतज़ार करें अथवा कंप्यूटर के वापस चालू होने पर आपकी समस्या ठीक होने के लिए जांच करें|

 

ध्यान दें :


यह लेख उन लोगो के लिए लिखा गया है जो वास्तविक (genuine) windows 7 या 8.1 युस कर रहे थे और उनलोगो ने windows 10 में अपडेट किया और वो परेशानी का सामना कर रहे है अपने सिस्टम को युस करते वक्त। तो आप इस लेख की साहयता से आसानी से ऑनलाइन अपने लैपटॉप अथवा कंप्यूटर को फॉर्मेट कर सकते है। 

Leave a Comment